Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण,सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून पहुंचे हैं। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान भी दून पहुंचे। सीडीएस बनने के बाद जनरल चौहान का यह पहला दून दौरा है।

एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचे। यहां उन्‍होंने शौर्य स्थल का  लोकार्पण किया और बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रक्षा मंत्री शहीद जसवंत सिंह मैदान पहुंचे और वेटरन रैली में हिस्सा लिया।

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, टिहरी संसद माला राज्य लक्ष्मीव सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।