Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व सैंनिकों के अधिकारों के लिये आवाज उठा रहे राहुल गांधी

Uttarakhand






देहरादून । देश के सभी पूर्व सैनिकों के सम्मान और अधिकार के लिए कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने अपने नेता राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में लड़ने का फैसला किया है। आज विकलांगता पेंशन, ईसीएचएस, भर्ती प्रक्रिया के ऊपर वार हुआ है, कल हमारी पेंशन के ऊपर भी वार हो सकता है। राहुल गांधी पूर्व सैंनिकों के अधिकारों के लिये आवाज उठा रहे हैं। हमारे राष्ट्र के सभी नागरिक  सेना का सम्मान करते हैं और उसके प्रति संवेदनाशील हैं, हमेशा अपनी गौरवशाली सेना के साथ खड़े हैं, कांग्रेस पूर्व सैंनिक विभाग सैनिक अधिकार व सम्मान बनाए रखने के लिए पूर्व सैनिकों के इस आंदोलन में भाग लेने के लिए आह्वान करता है।


उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी की राज्य के नागरिकों व पूर्व सैनिक व पूर्व अर्धसैनिक, सभी सामाजिक संगठनों से इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैंनिक विभाग की अगुवाई में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के साथ 11 मार्च 2026 प्रातः 10 बजे  जंतर-मंतर, दिल्ली में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल नेगी ने उत्तराखंड प्रदेश के डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों अपील की कि वे अपने मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर सभी 11 मार्च प्रातः 10 बजे अधिक से अधिक संख्या में पूर्व सैनिक व पूर्व अर्धसैनिक जंतर-मंतर दिल्ली पहुँचें। प्रेस वार्ता में कर्नल राम रतन नेगी, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, दिनेश कौशल, कैप्टन कुशाल सिंह राणा, गोपाल सिंह गढ़िया, बच्चन सिंह, हवलदार बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।