Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को आएंगी देहरादून

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को देहरादून आएंगी। इस दौरान वह सांसदों व विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगी और चुनाव में उनसे समर्थन की अपील करेंगी। भाजपा के सभी सांसदों व विधायकों को पार्टी की ओर से देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा। राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार मुर्मू देश भर में सभी राज्यों में जाकर सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह 11 जुलाई को राजधानी देहरादून पहुंचेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, उनके आगमन का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार तक फाइनल हो जाएगा।