Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को आएँगी देहरादून , सांसदो और विधायकों से करेंगी मुलाक़ात

Uttarakhand


देहरादून ( Report By-: faizan khan)

राष्ट्रपति के उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू उत्तराखंड में वोट मांगने 11 जुलाई को पहुंच रही हैं मुर्मू देहरादून पहुंच कर आम जनता से नहीं बल्कि विधायकों और सांसदों से अपने राष्ट्रपति चुने जाने के लिए वोट मांगेंगे!

आपको पूरी ख़बर विस्तार से बताते है

मीडिया से बातचीत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, उनके आगमन का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार तक फाइनल हो जाएगा।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आएंगी। इस दौरान वह सांसदों व विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगी और चुनाव में उनसे समर्थन की अपील करेंगी। भाजपा के सभी सांसदों व विधायकों को पार्टी की ओर से देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा।

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार मुर्मू देश भर में सभी राज्यों में जाकर सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह 11 जुलाई को राजधानी देहरादून पहुंचेंगी।