Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधान सभा भवन में अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Uttarakhand

देहरादून 16 अगस्त

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधान सभा भवन में अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी ने जीवन पर्यन्त राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना। अटल जी के व्यक्तित्व का आकर्षण ऐसा था कि उनके चिरविरोधी, जिनका उनसे वैचारिक मतभेद था, वे भी उनका हृदय से सम्मान करते थे। अग्रवाल ने कहा कि ओजस्वी वक्ता होने के कारण विरोधी भी उनकी बात गम्भीरता से सुनते थे।उन्होंने कहा कि भले ही आज अटल जी इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वह अपने विचारों के माध्यम से हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगे।
इस अवसर पर विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, अनु सचिव हेम पंत, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, मुकेश हटवाल, परवीन जोशी, राजीव बहुगुणा, रवि बिष्ट, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।