Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चौथी बार विधायक बने प्रेम चंद अग्रवाल जनता का जताया आभार

Uttarakhand


ऋषिकेश बिग न्यूज़ टुडे

ऋषिकेश विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चौथी बार चुनाव जीते प्रेम चंद अग्रवाल का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया| 19 हजार से अधिक मतों से जीतने के बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया है, वही अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों द्वारा चौथी बार अपना आशीर्वाद देने के लिए क्षेत्रवासियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया| प्रेमचंद अग्रवाल के जीत का जश्न कार्यकर्ताओं ने होली एवं दीपावली एक साथ मना कर मनाया|

ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी विजय हुए प्रत्याशियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है | अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने केंद्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर अपना पूरा विश्वास जताते हुए बीजेपी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाई है|

अग्रवाल ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय नेतृत्व व संगठन का धन्यवाद किया है|

अग्रवाल ने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है वह क्षेत्र में अधूरे कार्यो को पूरा कर जनता की भावनाओं का पूर्ण रूप से सम्मान करेंगे|
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का विजय जुलूस रायपुर से प्रारंभ होकर डोईवाला, छिददरवाला, नेपाली फार्म, गुमानीवाला एवं अन्य स्थानों से होते हुए कोयल ग्रांट पर समाप्त हुआ, सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र वासियों द्वारा प्रेमचंद अग्रवाल का माल्यार्पण कर एवं पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया| विधानसभा अध्यक्ष खुली गाड़ी में खड़े होकर जनता के प्यार एवं स्नेह का अभिनंदन किया| इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल के काफिले के साथ सैकड़ों कारों का काफिला चला|इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी एवं आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया|