Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कल ऋषिकेश में होगी पीएम मोदी की मेगा रैली, रैली को लेकर पुलिस ने कसी कमर

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: 11 अप्रैल यानि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. ऋषिकेश में पीएम मोद की रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किये हैं. इसे लेकर आज पुलिस बलों की ब्रीफिंग की गई. इस दौरान बताया गया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन का संचालन पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगा.

ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम के लिए किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा में सभी अधिकारी और कर्मचारी को सजग और सतर्क रहकर ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया. ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांईट को छोड़ा जाये. ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी.

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने जानकारी देते हुए कहा कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश के आईडीपीएल हॉकी मैदान पर होने वाली रैली ऐतिहासिक एवम अभूतपूर्व होने वाली है। यह रैली 23 विधानसभा और तीन लोकसभा टिहरी, हरिद्वार और गढ़वाल को जोड़ने वाली है, जिसमे संबंधित कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व रिकॉर्ड संख्या में होने वाला है। इस मैदान का पार्टी के पदाधिकारी द्वारा मौका मुआइना भी किया गया और क्षमता और पार्किंग की दृष्टि से दुरुस्त पाया। वही सभा की तैयारी को लेकर अन्य जरूरी कामों पर विस्तार से चर्चा कर योजना तैयार की गई है। अब तक मिले फीडबैक के अनुसार पीएम मोदी को लेकर कार्यकर्ताओं एवं जनता में जिस तरह का उत्साह नजर आ रहा है उसको देखते हुए जनसभा का शानदार और सर्वाधिक भीड़ जुटना तय है।