Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ में कही ये बात

Delhi


बिग न्यूज़ टूडे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में कई बार बनाई जानी चाहिए. बीजेपी संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि फिल्म में वह सच दिखाया गया है जिसे कई सालों तक दबाया गया. बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने फिल्म कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए इसके विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि अगर किसी ने उस समय हिम्मत के साथ काम करके महात्मा गांधी के जीवन पर फिल्म बनाई होती और दुनिया के सामने रखी होती तो हम मेसेजिंग कर पाते. पहली बार एक विदेशी ने गांधी फिल्म बनाई और उसे जब ऑस्कर मिला तब जाकर दुनिया को पता चला कि महात्मा गांधी कितने महान व्यक्ति थे.