Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान, मतदान 26 सितंबर और मतगणना 29 सितंबर को होगी

Dehradun Haridwar Uttarakhand


हरिद्वार/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है, जनपद में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. काफी लंबे समय से लटकते आ रहे पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने ऐलान कर दिया है।

डीएम हरिद्वार और जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 से 8 सितंबर तक पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन होंगे। जिसके बाद 9 से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 12 सितंबर को नामांकन वापस लेने की तिथि होगी और 13 सितंबर को प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 26 सितंबर और मतगणना 29 सितंबर को होगी.

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी। सरकार ने चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 1 सितंबर को राज्य निर्वाचन आयोग घोषणा करेगा और शाम को जनपद कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए अधिसूचना लागू कर दी जाएगी। हमारा प्रयास है कि जिला पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जाए।