Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार के फैसलों पर कटाक्ष करते हुए उठाया सवाल, कहा कि बिजली-पानी हुए महंगे और लोगों की ज़ुबान पर है ‘ब्लेंडर सस्ती सिलेंडर महंगा’

Dehradun Delhi Nainital Uttarakhand


हल्द्वानी/देहरादून (Big News Today) राज्य में शराब सस्ती होने के मामले में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सवाल खड़े किए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि , उत्तराखंड की सरकार ने राज्य में शराब सस्ती और बिजली-पानी-पढ़ाई महंगी कर अपना असली चरित्र उजागर कर दिया है । उन्होंने कहा कि सरकार के कु-निर्णयों से राज्य भर में एक नया नारा -‘ब्लैंडर (शराब) सस्ती , सिलेंडर (रसोई गैस) महंगा’ , बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गया है।

एक बयान जारी करके नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि , हाल ही में राज्य विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड उर्जा निगम के बिजली की दरों में 9.64 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है , इससे प्रदेश के 27.50 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे। आर्य ने बताया कि, पिछले अप्रैल से लेकर हाल की बृद्धि तक एक साल के भीतर चौथी बार बिजली की कीमतें बढ़ाकर सरकार ने ये सिद्ध कर दिया है कि वह जनता को लूटने का कोई अवसर नहीं गँवायेगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , बिजली की दरों को बढ़ाने के बाद भी निर्दयी राज्य सरकार रुकी नही उसने उत्तराखंड जल संस्थान के पानी की दरों में 15 फीसदी बड़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इससे पहली अप्रैल से प्रदेश भर में पानी प्रति तिमाही 150 से 200 रुपये मंहगा हो जाएगा ।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , 1 अप्रैल से राज्य के स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। इस साल बच्चों की ड्रेस, किताब – कापियों की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है। सरकार ने इस सत्र में स्कूलों की फीस में बढ़ोत्तरी कर अभिवावकों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि , उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान यंहा की मातृ शक्ति ने पुर- जोर तरीके से शराब का विरोध किया था । पूर्व में राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में “नशा नही रोजगार दो” जैसे आंदोलन चले । आर्य ने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि , उस राज्य में सरकार की प्राथमिकता शिक्षा न होकर शराब होना एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , यह महीना भेंटुली और फुल्यारियो का था , जब बेटियां को मायके से और बच्चों को घर-घर से विभिन्न प्रकार की खाद्यान्न सामग्री और वस्त्र उपहार स्वरूप भेजे जाते या दिए जाते थे ऐसे पवित्र महीने में सरकार ने सस्ती शराब और महंगी राशन विजली-पानी-पढ़ाई कर देवभूमि की महिलाओं और बच्चों का अपमान किया है।