Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कॉंग्रेस की गारण्टी पर ध्यान दे जनता: यशपाल आर्य

Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा विपक्ष के नेता यशपाल आर्य का कहना है कि मेरे सभी प्रिय राज्यवासियो , कांग्रेस का मेनिफेस्टो एक बेहतरीन मेनिफेस्टो है। इसमें हमारी कुछ महत्वपूर्ण गारंटी हैं-

✅ गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए
✅ अप्रेंटिसशिप का अधिकार- सभी ग्रैजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स को 1 साल की अप्रेंटिसशिप और 1 लाख रुपए
✅ किसानों को MSP की कानूनी गारंटी
✅ मनरेगा श्रमिकों का मेहनताना कम से कम 400 रुपए
✅ कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी को खत्म करेंगे
✅ 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे
✅ अग्निवीर को खत्म करेंगे
✅ GST व्यवस्था को ठीक करेंगे

यशपाल आर्य ने कहा है कि हमने जनता की बात सुनकर यह मेनिफेस्टो तैयार किया है। इसलिए उत्तराखंड की आदरणीय जनता जनार्दन से मैं यशपाल आर्य विनम्र अनुरोध है कि 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव में @INCIndia के प्रत्याशियों को अपना मूल्यवान वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

आइये, हम सब मिलकर “हाथ के साथ” बदलाव की शुरुआत करें। आपका वोट समृद्ध, सशक्त और समर्थ भारत की नींव रखेगा।: यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष, उत्तराखंड