Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सूचना विभाग में हुए 3 प्रमोशन, आशीष त्रिपाठी बने अपर निदेशक एवं नितिन उपाध्याय बने संयुक्त निदेशक

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी अब अपर निदेशक बन गए हैं, और उपनिदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक बनाया गया है। सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी हो गये हैं। वर्तमान संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नतियाँ एक जनवरी से प्रभावी होंगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एल पी भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

आपको बता दें कि वर्तमान अपर निदेशक अनिल चंदोला 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, अब आशीष त्रिपाठी प्रोमोशन पाकर अनिल चंदोला जी की जगह लेंगे। www.bignewstoday.in परिवार की तरफ से श्री अनिल चंदोला को सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं और प्रोमोशन पाने वाले सभी अधिकारियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।