Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी को नुपुर शर्मा ने मिलकर दी शुभकामनाएं

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : मुख्यमंत्री धामी से देहरादून में नूपुर शर्मा ने मुलाकात की है। इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आईं बीजेपी की फायर ब्रांड नेता व प्रखर वक्ता नुपुर शर्मा ने चार धाम यात्रा के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होने उत्तराखण्ड के चहुमुखी विकास पर भी चर्ची की।

देवभूमि उत्तराखंड के दर्शन के लिए आई भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। चारधाम यात्रा की सफलता के बाद वह देहरादून आई थी, वे यहां अपने ननिहाल आई हैं। नूपुर शर्मा ने सीएम धामी के साथ चारधाम यात्रा के अनुभव साझा किए और राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों को सराहा।

गौरतलब है कि नूपुर शर्मा ने धारी देवी, कालीमठ, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, केदारनाथ, बदरीनाथ, नृसिंह मंदिर जोशीमठ तथा अनेक अन्य धार्मिक स्थानों के दर्शन कर अपनी आस्था के पुष्प अर्पित किए। नूपुर ने श्री धामी से कहा कि देवभूमि की यात्रा से उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई है। उन्होंने राज्य में श्री धामी के नेतृत्व में हो रहे चहुमुखी विकास की सराहना करते हुए कतिपय अन्य क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।

सीएम धामी ने नूपुर शर्मा को उत्तराखंड की जनता की ओर से उपहार भेंट किए। धामी ने कहा कि राज्य सरकार का भरसक प्रयास है कि श्रद्धालुओं को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, इसके लिए हर बिंदु पर नजर रखी जा रही है और सरकारी मशीनरी को चुस्त दुरुस्त रखा गया है। स्वास्थ्य, पेयजल, सुरक्षा और अन्य तमाम सुविधाओं पर सरकार ने ध्यान केंद्रित किया है। नूपुर शर्मा ने चारधाम यात्रा की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सीएम धामी को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया।