Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नई फिल्म नीति को मंजूरी मिलने पर उत्तराखण्ड के फिल्म निर्माता निर्देशकों ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखण्ड में नई फिल्म नीति को कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर उत्तराखण्ड के फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों में उत्साह का माहौल हैं। इसी क्रम में आज सूचना भवन में सूचना अपर निदेशक श्रीमान आशीष त्रिपाठी जी व संयुक्त निदेशक सूचना श्रीमान नितिन उपाध्याय जी को उत्तराखंड में सबसे बेहतरीन फिल्म पॉलिसी लाने पर हमारे उत्तराखण्ड के फिल्म निर्माता निर्देशकों ने बधाई दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया ।
इस दौरान बधाई देने वालों में कलर्ड चेकर्स फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निर्माता वैभव गोयल , फिल्म निर्देशक कांता प्रसाद , पोथली फिल्म के निर्माता निर्देशक रवि ममगाईं , अनन्या फिल्म्स के निर्माता व फिल्म एडिटर मोहित कुमार , फिल्म अभिनेता बृजेश भट्ट , हमारे प्रोडक्शन हेड क्षितिज सिंह , बेहतरीन रैपर निखिल नाहर , हाल ही में ऋषिकेश में शूट हो रही राजकुमार राव की बॉलीवुड फिल्म से जुड़े सहयोगी भी मौजूद रहे।