Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कौन होगा उत्तराखंड का नया सीएम? 20 मार्च को मिल सकता है इसका जवाब !

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब प्रदेश के लोगों को 20 मार्च को मिलने की संभावना है। भाजपा के सभी विधायकों को 20 मार्च को देहरादून बुलाया गया। 20 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है। इसकी पुष्टि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने की है।

उत्तराखंड में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है। पूरा इवेंट मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा, जिसका प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में भी किया जाएगा। मुताबिक, भाजपा शपथग्रहण समारोह के जरिये 2024 के लिए भी संदेश देना चाहती है।