Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नेहरू कॉलोनी चौकी प्रभारी अरुण अस्वाल की टीम द्वारा चोरी की 03 एक्टिवा बरामद कर शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया

Uttarakhand



थाना नेहरू कॉलोनी Big News Today

नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा चोरी की 03 एक्टिवा बरामद कर शातिर चोर को गिरफ्तार किया

विवरण घटना व अभियोग
दिनांक 5.1.22 को वादी देवेंद्र सिंह सजवान निवासी विष्णु विहार बाईपास रोड थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा अपनी एक्टिवा नंबर uk07 डी एच 97 74 रंग ब्राउन को चंचल चौराहे के पास यूनिफिट जिम के नीचे से चोरी के होने के संबंध में
तहरीर दी जिसके आधार पर थाना हाजा पर तत्काल मु0अ0स0-9/22 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
विवेचना चौकी प्रभारी नेहरू कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी के सुपुर्द की गई…
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना/चोरी का शीघ्र अनावरण करने हेतू आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये। निर्गत आदेश-निर्देशो के अनुक्रम मे पुलिस अधीक्षक महोदया “नगर” देहरादून द्वारा समीक्षा कर उक्त घटना/चोरी के अनावरण हेतू दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन प्रदान किया एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय “नेहरू कॉलोनी” देहरादून के निकट पर्यवेक्षण व देख-रेख मे प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी महोदय द्वारा पुलिस टीम गठित की गई ।

-: गठित टीम द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण :-

गठित टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में सुरागरसी व पतारसी करते हुए खास व स्थानीय मुखबिर नियुक्त कर सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गय तथा थाना क्षेत्र मे स्थापित सीसीटीवी कैमरो की फुटैज की जाँच पडताल की गई । उच्चाधिकारी-गणो द्वारा दिये गये मार्गदर्शन व योजनान्तर्गत व दिशा-निर्देशो के परिणाम स्वरूप गठित टीम को स्थापित सूचना तन्त्र के माध्यम से प्राप्त सूचना व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभि0 सागर थापा पुत्र राजू थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून को अंबीवाला गुरुद्वारा के पास दिव्य विहार को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की तीन एक्टिवा बरामद की गई जिसमें से एक एक्टिवा थाना डालनवाला पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 13/22 धारा 379 आईपीसी से संबंधित होना पाई गई तथा एक एक्टिवा मुकदमा अपराध संख्या 9/22 धारा 379 आईपीसी थाना नेहरू कॉलोनी से संबंधित तथा बढ़िया एक एक्टिवा संख्या uk07 बीबी 1467 रंग सफेद बरामद हुई जिसके संबंध में थाना स्तर से आर जी की गई है

मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 आईपीसी की वृद्धि की गई

अभियुक्त से पूछताछ व अपराध का तरीका ================
अभियुक्त से पूछताछ की गई तो अभियुक्त सागर थापा उपरोक्त द्वारा बताया गया की सर मैं नशे का आदी हूं और अभी अभी जेल से छूट कर आया हूं और नशा करने के लिए पैसों की आवश्यकता को पूरी करने हेतु चोरी करता हूं इससे पूर्व में भी थाना रायपुर से दो बार चोरी के जुर्म में जेल गया हूं

अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0स0- 9/22 धारा 379/411 आईपीसी का विवरण

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

सागर थापा पुत्र राजू थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष

बरामदगी विवरण
1- 01 एक्टिवा संख्या UK07 BB- 1467 रंग सफेद
2- एक एक्टिवा रंग ब्राउन बिना नंबर प्लेट संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 9/22 थाना नेहरू कॉलोनी
3- एक एक्टिवा रंग ब्राउन बिना नंबर प्लेट संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 13/ 22 थाना डालनवाला देहरादून

पुलिस टीम
==०====०====०===
1- उप निरीक्षक अरुण असवाल (चौकी प्रभारी नेहरू कॉलोनी)
2- का0 1622 मुकेश कंडारी
3- का0 621 सुपर दास कंसवाल
4- का0 909 मुकेश
5- का0 404 गिरीश पटवाल
6-का0 1562 आशीष राठी
7- का0 विजय