Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी का मास्टर स्ट्रोक: कांग्रेस के एनडी तिवारी या बीजेपी के एनडी तिवारी या फिर उत्तराखंड के एनडी तिवारी?

Uttarakhand


देहरादून (Report: BNT Bureau)

हल्द्वानी में कांग्रेस की विजय संकल्प शंखनाद जनसभा से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी पर अपना मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। जिससे उत्तराखण्ड की राजनीति में ये सवाल भी चर्चाओं में उभर सकता है कि कांग्रेस के एनडी तिवारी या बीजेपी के एनडी तिवारी या फिर उत्तराखंड के एनडी तिवारी?

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की 18अक्टूबर को जयंती और पुण्यतिथि दोनों एकसाथ ही हैं। सबको पता है कि पंडित नारायण दत्त तिवारी कॉंग्रेसी थे और अंतिम समय तक रहे। लेकिन अब एनडी तिवारी को लेकर उत्तराखण्ड की राजनीति में एक नई बहस जन्म ले सकती है। कांग्रेस ने हल्द्वानी में पूर्व सीएम एनडी तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर विजय संकल्प शंखनाद रैली का आयोजन किया है। जो 18 अक्टूबर को होनी थी लेकिन अब मौसम खराबी के चलते 20 अक्टूबर को होगी।

ये भी पढ़ें https://bignewstoday.in/aryas-welcome-rally-now-on-wednesday/

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापिस आये पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य इस रैली के जरिये चुनावी अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। कांग्रेस की ये रैली पूर्व सीएम एनडी तिवारी को समर्पित बताई जा रही है, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के राजनीतिक गुरु एनडी तिवारी रहे हैं और आर्य ने तिवारी को पूर्व संध्या पर उसी रूप में श्रद्धाजंलि भी व्यक्त की है। स्वर्गीय एनडी तिवारी को याद करके आयोजित की जा रही इस कांग्रेस की राजनीतिक रैली या जनसभा का उत्तराखंड की राजनीति में काफी चर्चा हो रही है।

लेकिन इसके साथ ही बड़ी खबर ये भी है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काँग्रे की रैली से पहले ही स्वर्गीय एनडी तिवारी की स्मृति में मास्टर स्ट्रोक मारते हुए पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र का नाम एनडी तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेसबुक वॉल पर जानकारी देते हुए लिखा है कि “पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री पं. नारायण दत्त तिवारी जी के राज्य के प्रति योगदान का सम्मान एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आज पंतनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की है।”