Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ से की शिष्टाचार मुलाकात, उत्तराखंड आने का दिया न्योता

Dehradun Delhi Uttarakhand


नई दिल्ली/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: आज नई दिल्ली में राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा जगदीश धनकड़ से उपराष्ट्रपति भवन मे शिष्टाचार भेंट की एवं समसामयिक व देश -विदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।उपराष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ देकर राज्य सभा सासंद नरेश बंसल ने उनके नव दायित्व के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। सासंद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को पौधा व पटका भेंट किया व देवभूमी उत्तराखंड आने का न्योता दिया जिसे उपराष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया ।