Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आचार संहिता उल्लंघन की अब तक दर्ज हुई 6357 शिकायतें: नमामि बंसल

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया 20 मार्च को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अभी तक 9 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं. सी-विजील एप के जरिए प्रदेश में अभी तक 6357 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. जिसका निस्तारण किया जा चुका है. उत्तराखंड देश के दूसरा राज्य बन गया है जिस राज्य में सी-विजील एप के जरिए अधिकांश शिकायतें आदर्श आचार संहिता में दर्ज हुई हैं. केरल में सबसे अधिक करीब 11 हजार शिकायतें दर्ज हुई हैं. सी-विजील एप से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया गया है. मतदान प्रक्रिया में 12 हजार वाहनों की जरूरत होगी. कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की जा रही है. पोलिंग पार्टियों का गठन किया जाएगा. साथ ही कर्मचारियों के रिटरमेंट की स्तिथि को देखते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.