Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नगर निगम का डंपर डिवाइडर तोड़कर फुटपाथ पर चढ़ा, कई की जान जाते-जाते बची

Uttarakhand


फुटपाथ पर चढ़ा तेज़ स्पीड चलता हुआ डंपर

देहरादून

देहरादून नगर निगम के डंपर से कई लोगों की जान जाते जाते बच गई। टेसज़ गति से आता हुआ डंपर पहले तो डिवाइडर से टकराया। उसके बाद नगर निगम का डंपर रात में डिवाइडर से टकराकर फुटपाथ पर चढ़ गया। द्वारका स्टोर पर देर रात को डंपर फुटपाथ चढ़ गया जिससे दुकानों को नुकसान पहुंचा।

फुटपाथ पर चढ़ा डम्पर क्षतिग्रस्त हुआ

सड़क किनारे बिजली के खंबे भी टूट गए और डंपर भी क्षतिग्रस्त हो गया, बिजली के खंभे टूटने से आसपास के इलाके की बिजली भी गुल हो गई थी। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति के कोई बड़ी चोट नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और डम्पर से उतर कर भाग गया, उन्होंने बताया कि डंपर काफी तेज गति से आ रहा था। देर रात को ही नगर निगम की कर बुलाकर डंपर को हटाया गया।