Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Virul: वीडियो देखिये कैम्पटी फाल में कैसे जलबहाव ने लिया रौद्ररूप, प्रशासन ने कैम्पटी कराया खाली

Uttarakhand


फोटो: कैम्पटीफाल (मसूरी) का जलबहाव का रौद्ररूप

मसूरी ( By: Faizan Khan)

दून घाटी और पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार को मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मसूरी के पास टिहरी जनपद के केंपटी फाल में शुक्रवार की शाम को अचानक जल बहाव बढ़ गया। कैम्पटी फाल के जल भाव ने अचानक रौद्र रूप अपना लिया, कैम्पटी फाल के पास रहने वालों, दुकानदारों और पर्यटकों से स्थान खाली करा लिए गए हैं। पानी के साथ मलवा और पत्थर आने पर कैम्पटी फॉल को सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा खाली करा लिए गया। लगातार हो रही बारिश के कारण केंपटीफाल में जल स्तर बढ़ने से भगदड़ मच गई। केम्पटीफाल का रौद्ररूप देखकर लोगों में भय का माहौल भी हो गया था।

देखिये Virul Video कैम्पटी फाल का रौद्ररूप

वीडियो देखकर कृपया SUBSCRIBE का बटन जरूर दबा दें।

हालांकि बरसात के मौसम में किसी भी वाटर फाल में जलबहाव बढ़ने से आसपास के लोगों को खतरा हो जाता है। लेकिन कैम्पटीफाल एक बड़ा वाटर फाल होने और देशभर के पर्यटकों का पसंदीदा स्थान होने के कारण काफी महत्वपूर्ण भी है।