Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्य सचिव ने 33 नए पर्यटन स्थलों पर हेलीपैड और हेलीपोर्ट बनाने के दिए निर्देश

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 33 पर्यटक स्थलों पर हेलीपैड और हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को रामनगर, मसूरी, नैनीताल और हरिद्वार जैसे पर्यटक स्थलों में प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू करने के निर्देश दिए।

सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में चारधाम के अलावा प्रदेश की खूबसूरती और आबोहवा से पर्यटन क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के पास पैसा तो है, पर समय का अभाव है। जिसके चलते ऐसे पर्यटक यहां आने से बचते हैं।  मुख्य सचिव ने ऐसे पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अधिक से अधिक हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स बनाए जाने के निर्देश दिए। राज्य में जॉय राइड्स की काफी संभावनाएं हैं। इसके साथ ही हिमालय दर्शन जैसी योजनाओं को अधिक से अधिक स्थानों से संचालित किया जाए। उन्होंने हेलीपोर्ट और हेलीपैड के लिए निविदाएं रद्द होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि टेंडर करते समय ग्राउंड रियलिटी के अनुसार रेट तय किए जाएं। 

मुख्य सचिव ने कहा कि हेलीपोर्ट और हेलीपैड का मास्टर प्लान बनाते समय भविष्य की संभावनाओं और आवश्यकताओं को देखते हुए योजना की जाए। इन हेलीपोर्ट और हेलीपैड्स का ट्रैफिक प्लान अगले 20, 25, 50 साल के ट्रैफिक को ध्यान में रखते बनाया जाए। भूमि चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि हमारे उद्देश्य की पूर्ति हो। इसके लिए वाजिब दाम पर निजी भूमि को खरीदा जा सकता है।