Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व मिस इंडिया मॉडल और टीवी एक्ट्रेस अनुकृति गुसाईं ने जरूरतमंद लोगों को पहुंचाई राशन की किट, मंत्री हरक सिंह रावत की बहू हैं अनुकृति

Uttarakhand


देहरादून

अनुकृति गुसाईं रावत पूर्व मिस इंडिया द्वारा उत्तराखंड के लिए कोरोना राहत, राशन किट सेनेटरी पैड, एवं मेडिकल किट की पहली खेप रवाना की गयी है

अनुकृति गुसाईं रावत हमेशा से ही कठिन समय में उत्तराखंड के लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाती आई है. एक बार फिर कोरोना महामारी के चलते पहाड़ में पहुंचा रही है राहत सामग्री. अनुकृति का मानना है की वर्तमान में जितना आवश्यक लोगों की मदद करना है उतना ही जरूरी है लोगों को जागरूक भी करना। फिर बात चाहे मास्क लगाने की हो या फिर हाइजीन और सेनिटाइजेशन की। इसलिए जरूरी है कि इन बातों का अर्थ- महत्व और आवश्यकता क्यों है ये समझाया जाए। कुछ ऐसे ही उद्देश्य के साथ महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान पूरे उत्तराखंड में इस महामारी के दौरान लोगों तक हर संभव मदद पहुंचा रहा है। अनुकृति गुसाईं ने बताया कि जरूरतमन्दों को राहत सामग्री रवाना करी गई है, जिसमें 10,000 से ज्यादा राशन किट, सैनिटाइजर, मास्क, सेनेटरी पैड, एवं मेडिकल किट पूरे उत्तराखंड मे वितरण की जाएगी. अनुकृति ने बताया कि सोशल मीडियम के माध्यम से कई युवा एवं एनजीओ उनसे मदद मांग रहे थे. समय की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत कोरोना राहत राशन किट वितरण करने का निर्णय लिया. शुरुआती दौरे पर संस्थान पौड़ी, रुद्रप्रयाग, गंगोत्री, लैंसडाउन, कोटद्वार में जिला प्रशासन, एनजीओ एवं युवाओं की मदद से राहत सामग्री वितरण करेगी. साथ ही साथ अनुकृति गुसाईं रावत ने पूरे उत्तराखंड के लोगों से अपील करी कि वह मास्क जरूर पहने, लगातार हाथों को सेनेटाइज़ करें, ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, कोविड-19 के लक्षण दिखते ही टेस्ट जरूर करवाएं, तभी हम कोरोना को हरा सकते हैं.