Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस सोशल मीडिया चैयरपर्सन शिल्पी अरोरा ने किया अपनी टीम का विस्तार, देखिये चुनावी वर्ष में किसको और कहां से दी गई टीम में जगह।

Uttarakhand


देहरादून ( By: Faizan ‘Faizy’ )

एआईसीसी सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष रोहन गुप्ता एवं पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरपर्सन शिल्पी अरोरा ने उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष गणों की सूची जारी की है। उन्होंने कहा जैसा कि सर्वविदित है कि वैश्विक महामारी करोना के चलते देशभर में लगभग सभी कार्य ऑनलाइन, जूम मीटिंग, वर्चुअल रैली व्हाट्सएप ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से किए जा रहे हैं ऐसे समय में राजनीति में सोशल मीडिया विभाग की अतिमहत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है और इसी कड़ी में कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने अबतक प्रदेश में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है और आने वाले वक्त में भी इसी प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नाकामियों को उजागर करता रहेगा और पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर एवं प्रदेश स्तर पर कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य भी करता रहेगा। समय-समय पर प्रदेश स्तर पर होने वाली मीटिंग व ऑनलाइन ट्रेनिंग के जैसे अन्य कार्यक्रम किए जाते रहेंगे।

कांग्रेस सोशल मीडिया के विधानसभा अध्यक्षों की सूची

विकासनगर रिंकु कन्नौजिया, सहसपुर इन्द्र सिंह थापा, मसूरी रितेष जोशी, राजपुर विकास नेगी, धर्मपुर सुभाष धस्माना, रायपुर केशव चमोली , डोईवाला नितिन पंवार, ऋषिकेश संदीप बस्नेत, गंगोत्री प्रताप पंवार, यमुनोत्री अरविंद चैहान, पुरोला सुरेन्द्र कुमार, घनसाली शिवेन्द्र रतूड़ी, धनोल्टी नंद किशोर नौटीयाल, प्रतापनगर मनीष कुकरेती, देवप्रयाग आशीष पंवार, नरेन्द्रनगर हिमांशु सजवाण, बद्रीनाथ चन्द्र मोहन पंवार, कर्णप्रयाग राम दयाल, थराली विनोद सिंह फर्सवाण, पौड़ी शशि भूषण, चैबट्टाखाल विमल कोली।

श्रीनगर भुप्पी असवाल, कोटद्वार राजेन्द्र गुसांई, यमकेश्वर सोम चंन्द्र डबराल, लैन्सडाउन अजय कुमार, केदारनाथ वेद प्रकाश रावत, रूद्रप्रयाग धीरेन्द्र रावत, पिथौरागढ़ प्रकाश पांडेय, गंगोलीहाट प्रकाश जोशी, डीडीहाट बलवंत चैहान, धारचूला रवि पटियाल, लोहाघाट विमलेश थापा, जागेश्वर राजेन्द्र बिष्ट, अल्मोडा दीपेश कांडपाल, रानीखेत अमन शेख, द्वाराहाट सुमित शाह, जसपुर हिमांशु चौहान, बाजपुर सुनील पाठक, गदरपुर रौबिन हंस, किच्छा रितेश चावला, सितारगंज नरेश मंडल, नानकमत्ता गुरनाम सिंह, खटीमा सुभाष गुप्ता, काशीपुर दीपक कृष्णवली, नैनीताल विनोद ढौंडियाल, भीमताल गोपाल सिंह बिष्ट, कालाढूंगी भास्कर पलड़िया, लालकुंआ कफील अहमद सलमानी, रामनगर रवि ठाकुर, हल्द्वानी भास्कर कांडपाल।

बागेश्वर ललित जोशी, कपकोट प्रमोद उपाध्याय, हरिद्वार शहर शिव कुमार जोशी, रानीपुर सतेन्द्र वर्मा, लक्सर सुमित वर्मन, ज्वालापुर पंकज सिंह, हरिद्वार ग्रामीण संदीप ग्रेवाल, भगवानपुर अक्षय चौधरी, झबरेडा एडवोकेट जाॅनी कुमार, पिरान कलियर इसरार शरीफ, खानपुर बासिद अली, मंगलौर नवाज काजमी, और रुड़की से उज्वल पंडित को जिम्मेदारी दी गई है।