Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास ने ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर और फेयर में किया प्रतिभाग ,मंत्री दास ने युवाओं के लिए कही ये बात

Uttarakhand


नोएडा/देहरादून ( Big News Today)

शनिवार को कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास ने ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर व मार्ट में आयोजित इंडिया जियोग्रेफिकल इंडिकेशन फेयर 2022 में प्रतिभाग किया।।

इस अवसर पर मंत्री चंदन राम दास के द्वारा उद्योग विभाग उत्तराखण्ड के द्वारा उत्तराखण्ड के GI Tagged उत्पादों/हस्तकौशल के स्टालों का निरीक्षण किया।

मंत्री दास ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योग विभाग के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर कर मजबूत बनाने का काम रही है।