Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मेरी माटी मेरा देशः 9 अगस्त से शुरु अभियान में एक दिन में 1250 पंचायतों में हुए कार्यक्रम

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। Big News Today मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत उत्तराखंड में केवल एक दिन में 10 अगस्त तक लगभग 1250 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में ये कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं। जिनमे भारी संख्या में स्थानीय जनता एवं शासकीय कर्मचारियों के साथ-साथ विधायकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इन स्थानों पर वीरों अथवा उनके परिवारजनों का सम्मान  स्थानीय परंपरा के अनुसार किया गया।

अभियान के राज्य नोडल अधिकारी आनंद स्वरूप, अपर सचिव ग्राम्य विकास विभाग ने बताया कि समस्त जनपदों में अभियान पूर्वनियोजित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित हो रहा है। अभियान हेतु निर्धारित अवधि में समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में इसे आयोजित कर लिया जायेगा।

 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मेरी माटी मेरा देश का शुभारम्भ राज्य के समस्त जनपदों में ग्राम एवं नगर निकाय स्तर पर दिनांक 9 अगस्त को हुआ। इस कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में शिलाफलकम की स्थापना, वसुधा वंदन के तहत 75 वृक्षों का रोपण, वीरों का वंदन के तहत स्थानीय शहीद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, पंच प्रण शपथ, राष्ट्र ध्वज का आरोहण एवं राष्ट्रगान का गायन कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्हें मेरी माटी मेरा देश वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा रहा है।