Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मैं ससुराल नहीं जाऊंगी, पहले…. जब दुल्हन ने विदाई से किया इन्कार …..

Dehradun Delhi Karnataka Nainital Udham Singh Nagar Uttarakhand


हल्द्वानी: big news today : आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि कोई दुल्हन ऐसा भी अपने परिजनों को बोल सकती है कि वो ससुराल नहीं जाएगी, यानि अपनी बिदाई से ही इंकार कर दे और कहे कि पहले वो वोट डालेगी और फिर विदाई होगी। ऐसा ही नैनीताल जिले के लाल कुआँ विधानसभा क्षेत्र में। एक युवती की विवाह गुरुवार की रात को हुआ था। और आज 19 अप्रैल शुक्रवार को दुल्हन की विदाई होनी थी लेकेिन दुल्हन ने जाने से इंकार कर दिया।

फौटोः टिहरी में भी नव विवाहित जोड़े ने पहले मतदान किया।

नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया जहां दूल्हा- दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे। जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। दुल्हन ने बताया कि देर रात (गुरुवार को) उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है। लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है।

फोटोः हल्द्वानी के लालकुआं की दुल्हन गायत्री चंदोल अपने पति रवि शंकर त्रिपाठी के साथ, पहले मतदान फिर विदाई।

दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि दैलिया गाँव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है। जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है। और देर रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।