Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष से की शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने भेंट

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के साथ समग्र शिक्षा अभियान के अपर परियोजना निदेशक डॉक्टर मुकुल सती और बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मोहित चौधरी ने दिल्ली में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो से मुलाकात की है।

इस दौरान शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के द्वारा राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो को बाल निकेतन अल्मोड़ा के बच्चों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग भेंट की गई है। आपको बतादे के दिल्ली में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के द्वारा सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें उत्तराखंड शिक्षा विभाग के सचिव रविनाथ रमन समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक डॉ मुकुल भी शिरक्त कर रहे हैं।