Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश को खुशी का मौका दिया।तो वहीं मणिपुर सरकार ने उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है देखिए

Uttarakhand


मणिपुर(BNT )

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतकर देश को खुशी का मौका दिया। अब देश की तरफ से भी उन्हें कई उपहार मिलने लगे हैं। मणिपुर की मीराबाई को अब राज्य के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने बड़ा सरप्राइज दिया है। मीराबाई को राज्य पुलिस में एडिशनल एसपी बनाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने चानू को एक करोड़ रुपये का नकद इनाम भी देने की घोषणा की है।

बता दें कि मीराबाई ने इस बार के ओलंपिक के दूसरे ही दिन भारत की झोली में पदक डाल दिया था। 24 जुलाई को वेटलिफ्टिंग के 49 किग्रा वर्ग में उन्होंने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया था। चानू इस साल टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। बता दें कि मणिपुर की 26 साल की वेटलिफ्टर ने कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) का भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया था