Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस के पूर्व नेता मनीष खंडूड़ी ने थामा भाजपा का दामन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने शनिवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली है। देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बता दें कि, मनीष खंडूड़ी ने आठ मार्च को ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

मनीष खंडूड़ी ने भाजपा की सदस्यता देने पर कहा कि वह राजनीति में किसी निजी कारणों से नहीं आए है, ये उनके लिए संघर्ष का रास्ता रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद गढ़वल सीट जहां छोड़कर आया हूं वहां भी अच्छे लोग हैं। लेकिन राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ही सही प्लेटफार्म है। मैं ना टिकट के लिए आया हूं और ना ही पद मांगा। मैं किसी निजी स्वार्थ के लिए भाजपा में नहीं आया हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित हूं। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव है। राज्य के विकास में उनका अहम योगदान है।