Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

देहरादून के मालदेवता इलाके में भारी बारिश से हुआ नुक़सान , मौक़े पर पहुँचे मंत्री गणेश जोशी आज के अपने सभी कार्यक्रम किए स्थगित

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

देहरादून के मालदेवता इलाके में भारी बारिश से हुआ नुकशान शुक्रवार से हो रही अतिवृष्टि के कारण बांदल घाटी में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। कही मकान, कही कार ,कही जमीन ,कही रोड साफ और जान माल का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन की टीमें मौके पर राहत बचाव कार्य मे जुटी हुई है। सौंग, चिफल्डी, बांदल और बरडी ये 4 नदियां भारी तबाही लायी हैं। घुड़साल गांव रंगड़ गांव मे भी आपदा से भारी नुक्सान हुआ है।

वही मंत्री गणेश जोशी मौक़े पर पहुंच गए है मंत्री के निर्देशानुसार, आज दिनांक 20 अगस्त 2022 के समस्त कार्यक्रम स्थगित किए जाते हैं।

चूँकि, सरखेत (मालदेवता) क्षेत्र में भारी बारिश एवं बादल फटने से अत्यधिक नुक़सान हो गया है।

आज पूरे दिन मंत्री आपदाग्रस्त क्षेत्र में ही रहेंगे और राहत-बचाव कार्यों को मोनिटर करेंगे।