Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, एक महिला में त्याग,प्रेम और स्नेह के भाव देखने को मिलते हैं। हम ऐसी कुछ भारतीय महिलाओं जिसमें स्व0 इन्दिरा गॉधी, सोनिया गॉधी  की बात करेगें जिन्होंने समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत की प्रेरणादायक महिलाओं में इनका नाम शामिल हुआ। यह महिलाएं समाज में बदलाव लाई और अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी। इन आयरन लेडीज ने समाज को दिखाया कि दुनिया में ऐसा कुछ भी नही जो वह नही कर सकती। इन महिलाओं ने यह दिखाया कि इनके पास इतनी शक्ति है कि वह रास्ते में आने वाली अडचनों से भी नही डरती है। हमें हर महिला का सम्मान करना चाहिए। उन्होनें कहा कि आज के दौर में महिलाएं आगे बढ कर हर क्षेत्र में उत्कृष्ट होकर काम कर रही
एक गृहणी से लेकर, कामकाजी महिला, खेल जगत आदि, हर तरह से समाज को अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।  
उन्होनें अधिक जानकारी देते हुए बताया की एक वीडियो प्रतियोगिता की घोषणा की लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के तहत महिलाओं के संघर्ष की कहानी को 3 मिनट के वीडियो में उतारना होगा और उसे दिए गए नंबर पर भेजना होगा  प्रतियोगिता दो ग्रुपों के लिए है एक ग्रुप 18 वर्ष से कम दूसरा ग्रुप 18 वर्ष से ऊपर का होगा इस वीडियो में महिलाओं को अपने संघर्ष की कहानी को बताना होगा जिसका वीडियो दोनों लोगों में चुना जाएगा पुरस्कार दिया जाएगा पुरस्कार दोनों रूपों में वित्तीय एवं त्रतीय स्थान दिया जाएगास प्रतियोगिता की घोषणा प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला ने किया प्रतियोगिता की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने किया . अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस की तरफ से करीब 31 महिलाओं को जो कई क्षेत्रों में अपना परचम लहरा चुकी है इसमें आंदोलनकारी समाज सेविका डॉक्टर प्रोफेसर अधिवक्ता आदि शामिल थे वक्ताओं ने अपनी बातों को रखा एवं महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया महिलाओं का संबोधन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि महिलाओं को सशक्त महिला कमजोर नहीं है क्योंकि महिला को है जो अपना परिवार चलाती है घर के काम से लेकर बाहर के काम तक करती है महिलाओं को अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए और जो भी कार्य उन्हें सौंपा जाए उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करना चाहिए अगर महिलाएं ठान ले तो बहुत से परिवर्तन समाज में आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं उनका समर्थन करें सब एकजुट होकर चलें तो महिला कांग्रेस को दूर तक ले कर जा सकती है। जिन महिलाओं को आज सम्मानित किया गया उनमें, संयोगिता रानी, बिमला मन्हास, डॉ प्रतिमा सिंह, सुशीला साधु राम, पिंकी गुसांई, सुमित्रा ध्यानी, मीना बिष्ट, विजय लक्ष्मी गुसांई, सत्या पोखरियाल, उर्मिला थापा, सविता सोनकर, बबीता सिंह, अनुराधा तिवाड़ी, साधना तिवारी, मंजू ,खतरी, मन्ना शाही, प्रिया गुलाटी, मंजू, उदिमा, सावित्रि नेगी, सुषीला धीमान, सुंदरी देवी, सुषीला देवी, अनिता निराला, मंजू तोमर आदी उपस्थित थी। मंच पर महिला कांग्रेस वरिष्ठ प्रदेष उपाध्यक्ष कमलेष रमन, सरोजनी कैंतुरा, आषा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, प्रदेष कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, लक्ष्मी अग्रवाल, उपस्थित रहे।