Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

Dehradun Uttarakhand


नई दिल्ली/देहरदून, बिग न्यूज़ टूडे: राज्य सभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद आज संसद भवन में शपथ ली। उत्तराखंड से खाली राज्यसभा की एक सीट के लिए भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था।

राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने उन्हें सदस्यता दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा में काम करने का मौका दिया है। राज्यसभा सदस्य के रूप में वे उत्तराखंड के विकास के लिए काम करते रहेंगे। आपको बता दे महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के निवासी हैं। वह बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बद्रीनाथ विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था। वह वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं।

t