Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

साहसिक खेलों को प्रोत्साहनः 5023 मीटर ऊंचाई थाई टॉप चोटी से अभिषेक बड़वाल ने किया स्की डाउन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून। BIG NEWS TODAY : अभिषेक बड़वाल ऊर्फ लवी एक पर्वतारोही, सर्टिफाइड स्कि इंस्ट्रक्टर , ट्रेक लीडर, मार्शल आर्टिस्ट है। उनके द्वारा अपने सभी कोर्स हिमाचल प्रदेश के मनाली से पूरे किए हैं। इतना ही नहीं इस बार इन्होंने न सिर्फ अपनी घाटी के लिए बल्कि उत्तराखंड में विंटर स्पोर्ट्स ( स्की माउंटेनरिंग) को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय कार्य किया है। थाई टॉप की ऊंचाई से वाइब्रेट विलेज गमशाली बुग्याल, बंपा, फार्किया, मलारी गुप्त खाल ट्रैक का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता हैl

भारत के पहले गांव नीति के निवासी अभिषेक बड़वाल ने नीति गांव में थाई टॉप नामक चोटी ( ऊंचाई – 5023 मीटर) से स्की डाउन किया और थाई टॉप से अकेले स्की डाउन करने वाले वह पहले खिलाड़ी बने। 2022 में माना पास ( 5632 मीटर) , नीति पास (5064 मीटर ) और पार्वती कुंड (4700 मीटर) को साइकिल से अकेले पूरा करने वाले भी पहले व्यक्ति बने और उत्तराखंड का खूब नाम रोशन किया l

अभिषेक बड़वाल ऊर्फ लवी ने बताया कि आजकल जब नीति गांव में कोई भी आवास नहीं करता है ऐसे में लवी ने हिम्मत दिखाई और अकेले निकल पड़े देहरादून से स्की को स्कूटी में बांध कर नीति के लिए। फिर नीति गांव से स्की को कंधे पर उठाकर कई घंटे का सफर तय करके थाई टॉप ( 5023 मीटर ) पहुंचे जो कि 9 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई है, और उसके बाद वहां से सफलतापूर्वक स्की डाउन किया।

उन्होंने बताया कि कि उत्तराखंड में सिर्फ औली ही है जहां इंटरनेशनल स्लोप है। परंतु ग्लोबल वार्मिंग के चलते बीते कई वर्षों में वहां बहुत कम बर्फ देखने को मिली है। नीति गांव एक रिमोट एरिया जो की वाइब्रेट विलेज के अंतर्गत आता है और 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जहां लोग वर्ष के सिर्फ 6 महीने ही निवास करते हैं। उन्होंने बताया कि कम तापमान , अधिक बर्फ और कम सुविधाओं के कारण स्थानीय लोगों का यहां जीवन यापन करना बहुत मुश्किल है।