Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कोरोना से नहीं अंदरूनी लड़ाई में मशगूल है कांग्रेस : बोले बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक

Uttarakhand


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ( फाइल फोटो )

देहरादून 12 जून ( By: BNT Team )

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि दूसरों को नीति,व्यवस्था और सेवा का पाठ पढ़ाने वाली कांग्रेस कोरोना से नहीं, बल्कि अंदरूनी झगड़ो में मशगूल है और महज दुष्प्रचार के बूते प्रदेश में चुनाव वैतरणी पार कर किसी तरह सत्ता में लौटने का ख्वाब देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कांग्रेस के नेताओंं की दिल्ली दौड़ रही, लेकिन सेवा कार्यों में उसकी भूमिका नगण्य रही। लगातार नकारात्मक राजनीति और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने की अलावा वह कुछ नहीं कर पायी। इसी के चलते आम लोगो में यह धारणाएँ भी बन गई कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी नहीं बल्कि जनता से ही लड़ रही हैं। सेवा के बजाय वह धरना,प्रदर्शन और रैली को तरजीह देती रही। वहीं आरोप प्रत्यारोप के अलावा दुष्प्रचार को हवा देती रही। प्रदेश में आक्सीजन से लेकर ब्लड और अन्य सेवाओं को लेकर लोग परेशान हुए,लेकिन भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश भर में काल सेंटर बूथ स्तर तक जोड़ दिए और आम आदमी व जरुरतमन्द तक हर सुविधा पहुचा दी। आज कोरोना की स्थिति में हालात काफी नियंत्रण में है, लेकिन सरकार तीसरी लहर की रोकथाम पर फोकस कर रही है और संगठन पूरी तरह से सेवा कार्यों में जुटा है। वहीं कांग्रेस के महारथी कोरोना पर सेवा कार्यों के बजाय 2022 के चुनावी चर्चा और पार्टी के भीतर मुखिया पर चर्चा को दिल्ली में जुटे हैं। जनता भी समझ चुकी है कि महज दुष्प्रचार और भय का वातवरण बनाने वालोंं से विकास की कल्पना व्यर्थ ही है।

 मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष ने पहले भी 4 साल नकारात्मक्ता के चलते जाया किये और चुनाव की आहट पाते ही सक्रियता बढ़ा दी। दिल्ली दौड़ के बजाय संकट काल में आम जनता के बीच जाती तो इससे लोगो को राहत भी मिलती और अच्छा संदेश भी जाता। वहीं जो कार्य कर रहे हैं उनके प्रति नकारकत्मकता को परोसने से तो कतई भला नहीं होने वाला।