Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल, चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Delhi


बिग न्यूज़ टूडे: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग ने कल यानी शुक्रवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. आयोग आम चुनाव के साथ-साथ कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित करेगा. चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी.

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कल कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा भी की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कल की जाएगी। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान करेगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च 2019 को हुआ था। तब देश में सात चरण में मतदान हुआ था। 11 अप्रैल को पहले दौर का मतदान हुआ जबकि, 19 मई को सातवें यानी आखिरी दौर की वोटिंग हुई थी। वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी।