Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम से विधि छात्रों में नाराज़गी, आख़िर कोरोना की तीसरी लहर में क्यों हो रहीं हैं जल्दी एवं डिस्क्रिप्टिव परीक्षाएं?

Uttarakhand


फ़ोटो: विधि विषय का परीक्षा कार्यक्रम

देहरादून ( Big news Today)

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने पिछले दिनों विधि छात्रों यानी LLB के छात्रों का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इस कार्यक्रम के अनुसार BA LLB Vth Sem की परीक्षाएं, LL.B lll / BA LLB Vll Sem की परीक्षाएं और LLB V / BA LLB lX Sem की परीक्षाएं 31 जनवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक यानी 2 घंटे तक चलेंगी। इसके अलावा BA LLB lll Semester की परीक्षाएं सुबह 8 से 10 बजे तक चलेगी।

इस परीक्षा कार्यक्रम को लेकर विधि के छात्रों में नाराजगी और कशमकश देखी जा रही है। क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर बहुत तेज़ी के साथ दिन प्रतिदिन बड़ी तादाद में लोगों को चपेट में ले रही है ऐसे में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का ये परीक्षा कार्यक्रम सवाल खड़े कर रहा है कि आख़िर यूनिवर्सिटी को इतनी जल्दी क्या है। जबकि उपरोक्त सभी सेमेस्टर्स के ठीक पहले के सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 सितंबर 2021 को शुरू होकर 29 सितम्बर 2021 को समाप्त हुईं थीं। तब कोरोना का प्रकोप भी कम था और परीक्षाएं भी MCQ आधारित हुईं थीं। लेकिन अब ठीक 4 महीने में अगले सेमेस्टर्स की परीक्षाएं कराई जा रहीं हैं। परीक्षा कार्यक्रम देखकर लगता है कि इस बार पेपर डिस्क्रिप्टिव होंगे जबकि कोरोना की तीसरी लहर तेज़ चल रही है। बताया जा रहा है कि कुछ सब्जेक्ट के सलेबस भी अभी पूरे नहीं हो पाए हैं।

डीएवी कॉलेज का विधि विभाग (फ़ोटो: बिग न्यूज़ टुडे)

इस परीक्षा कार्यक्रम को लेकर सोमवार को देहरादून के DAV डिग्री कॉलेज में विधि विभाग के छात्रों ने शिक्षकों से मिलकर अपनी बात रखी, सूत्रों का कहना है कि शिक्षकों ने छात्रों से सहानुभूति तो जताई लेकिन यूनिवर्सिटी का अधिकार क्षेत्र बताकर असमर्थता ज़ाहिर कर दी। विधि विभाग की प्रतिनिधि वर्षा धीमान के नेतृत्व में कई छात्र-छात्राओं ने लॉ डिपार्टमेंट की विभागाध्यक्ष डॉ पारुल दीक्षित से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मंगलवार को बात करने को कहा है। छात्रों ने कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं कराने, सेमेस्टर परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव रूप में कराने और परीक्षाओं की डेट आगे बढ़ाने की मांग की है। इस मामले में मंगलवार को डीएवी कॉलेज के प्राचार्य और एचएनबी यूनिवर्सिटी को औपचारिक तौर ओर मांगपत्र भेजने की तैयारी की जा रही है।
विधि विभाग की छात्र प्रतिनिधि वर्षा धीमान का कहना है कि सेमेस्टर एक्ज़ाम बहुत जल्दी हो रहे हैं, कोरोना के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं ऐसे में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ से खिलवाड़ जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए। ऑनलाइन कक्षाएं चलाने और ऑब्जेक्टिव रूप में एग्जाम कराने का प्राचार्य और यूनिवर्सिटी से अनुरोध किया जाएगा। छात्र अनिल जोशी का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर बहुत तेज़ है इसमें संक्रमण की दर तेज़ी से बढ़ रही है ऐसे में अगर यूनिवर्सिटी को परीक्षाएं करानी भी हैं तो omr शीट वाली ऑब्जेवटिव बेस करानी चाहिए ताकि छात्रों को कम से कम समय तक कक्षा में इकट्ठे रहने की आवश्यकता हो। परीक्षा कार्यक्रम को लेकर विधि छात्र शेखर चौधरी, सपना, आयशा तोमर, गुलिस्ता अंसारी, आशीष, गुंजन सिंह, प्रिया, अंकिता, राजा रस्तोगी, मयंक, रोहित, सलमान आदि ने शिक्षकों से बात की।

फ़ोटो: HNB गढ़वाल यूनिवर्सिटी का चौरास एवं बिड़ला कैम्पस की परीक्षाएं स्थगित करने का आदेश

बिड़ला और चौरास कैम्पस की परीक्षाएं स्थगित

इस बीच महत्वपूर्ण बात ये भी है कि एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपने श्रीनगर स्थित चौरास और बिड़ला कैम्पस में 18जनवरी से शुरू होने वाले सभी सेमेस्टर्स की परीक्षाएं छात्रों की मांग पर अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दी हैं। हालांकि अभी डीएवी कॉलेज देहरादून या अन्य कॉलेजों के लिए कोई नया निर्णय आदेश अभी नहीं आया है।