Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पीएम मोदी के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे उत्तराखंड

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखण्ड में भाजपा के बड़े चेहरों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। पीएम मोदी के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 अप्रैल को हरिद्वार पहुंचकर चुनाव को धार देंगे.

हरिद्वार में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही नड्डा कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे. जिसके तहत जेपी नड्डा मां माया देवी के दर्शन करेंगे और साधु संतों से भी संवाद करेंगे. इसके अलावा बूथ कार्यकर्ताओं को भी वो संबोधित करेंगे. वहीं, उनके आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियां शुरू कर दी है. जेपी नड्डा हरिद्वार से बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में वोट मांगेंगे.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि जेपी नड्डा के दौरे को लेकर जिला कमेटी की ओर से सभी को दायित्व सौंप दिया गया है. हरिद्वार के आर्य नगर चौक से ऋषि कुल ग्राउंड तक रोड शो होना है. जेपी नड्डा का रोड शो शंकर आश्रम-चंद्राचार्य चौक-पुराना रानीपुर मोड से होकर ऋषिकुल पहुंचेगा. जहां लोकसभा के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा और प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा.