जन औषधि दिवस : जनउपयोगी दवाइयों की उपलब्धता बारे में दी जानकारी

Uttarakhand






देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वप्निल योजना जन औषधि परियोजना के 8 वें जन औषधि दिवस पर एक संगोष्ठी आज उत्तराखंड के नोडल अधिकारी  शिवम राघव के नेतृत्व एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून मनोज शर्मा की उपस्थिति तथा रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एमएस अंसारी एवं सचिव कल्पना बिष्ट तथा राष्ट्रीय वितरक मुकेश अग्रवाल के सानिध्य में उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से आए जन औषधि केंद्र संचालकों की उपस्थिति में संपन्न हुई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  शिवम राघव ने विगत वर्षों में सरकार द्वारा जन औषधि परियोजना हेतु किए गए प्रयासों जिसमें उत्पादन, गुणवत्ता एवं वितरण प्रणाली को मजबूत करने के बारे बताया।


 मुकेश अग्रवाल ने जन औषधि के वितरक होने के नाते उत्तराखंड में लगभग 250 जन औषधि केंद्र खुले जाने और देहरादून में लगभग 50/60 केंद्र संचालित होने तथा उनमें जनउपयोगी दवाइयों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी।
रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एमएस अंसारी ने बताया कि आम आदमी को जन औषधि के द्वारा कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध होने और गुणवत्ता के फायदे बताए।


सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी श्रीमती कल्पना बिष्ट ने कहा कि डॉक्टर्स इस जन औषधि योजना को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान नहीं कर थे हैं और न ही अपने लिखे परामर्श पर्चे में दवाइयों के जेनेरिक नाम लिख रहे हैं जिससे आम जनता को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।


भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश नारंग ने कहा कि देश हमें देता है सब कुछ हम भी कुछ देना सीखें के भाव से जन औषधि केंद्र संचालकों द्वारा जनता को सस्ती और गुणवत्ता युक्त दवाइयां उपलब्ध कराया जा रही हैं।


भौतिकता के इस युग में भी नरेन्द्र मोदी के स्वप्निल योजना के माध्यम से जन औषधि केंद्र संचालक “हर गरीब और जरूरतमंद को सस्ती और अच्छी दवाई मिले” के सेवा भाव से अपने जन औषधि केंद्र बहुत कम कमाई में चला रहे हैं, जबकि बाजार में अन्य एथिकल दवाइयों में बहुत अधिक कमाई है फिर भी इन केंद्र संचालकों ने सेवा को सर्वोपरि मानते हुए इस योजना के माध्यम से जन सेवा का प्रण लिया है जिसके लिए आप सभी केंद्र संचालक बधाई एवं साधुवाद के पात्र हैं। आज जन औषधि दिवस पर हम सभी  नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने आम जन की पीड़ा को समझते हुए जन औषधि परियोजना को पूरे देश में लागू किया और आम जन को बढ़ते हुए दवाइयों के खर्च से राहत दिलाई।


कार्यक्रम में जन औषधि परियोजना के नोडल अधिकारी शिवम राघव एवं अन्य महानुभावों द्वारा उत्तराखंड वितरक मुकुल अग्रवाल, ऋषिकेश AIIMS, कोटद्वार के जन औषधि केंद्र संचालक तथा देहरादून से जन औषधि केंद्र संचालक से हरीश नारंग, डॉ आनंद यादव को योजना को जन जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगेश अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *