Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जल संस्थान कर्मचारियों-पेंशनर्स को राज्य स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलने पर उत्तराखण्ड जल संस्थान संयुक्त संगठन मोर्चा ने जताया आभार

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून : उत्तराखण्ड जल संस्थान के कर्मचारियों तथा पेंशनर्स के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना को विभाग में लागू किये जाने पर कर्मचारियों ने हर्ष जताते हुए मुख्य महाप्रबंधक सहित सम्पूर्ण प्रबंधन का आभार जताया है। उत्तराखण्ड जल संस्थान संयुक्त संगठन मोर्चा काफी समय से उत्तराखण्ड जल संस्थान के कर्मचारियों तथा पेंशनर्स को राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना का लाभ अनुमन्य कराये जाने के प्रयास कर रहा था।

उत्तराखण्ड जल संस्थान, संयुक्त संगठन मोर्चा के पदाधिकारीगण गजेन्द्र कपिल, सलाहकार पूरनचन्द्र तेवाड़ी, सलाहकार, विनोद कुमार वर्मा, मुख्य संयोजक नन्दलाल जोशी, प्रदेश संयोजक, गिरीश जोशी, प्रदेश संयोजक विरेन्द्र सिंह सजवाण, डी0डी0 बलोनी, दिलीप सिंह रावत, विपिन उनियाल, अमित जोशी, सचिन शाह, अर्जुन नेगी, जीवन सिंह चिलवाल, रमाकान्त यादव, रमेश बहादुर, राजकुमार सिंह, अरविन्द भट्ट, सुनील परिहार, गोपाल सिंह,  सुखलेश कुमार, चेतन कपिल, विनोद लोहानी, श्रीकान्त पाण्डेय, हिमांशु ओली, निखिल पन्त,  रामपाल कण्डारी, प्रदेश संयोजक, कुशल सिंह रावत, प्रदेश संयोजक आदि ने जलसंस्थान प्रबंधन को इस मामले में पत्र लिखा है।