Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

इन्वेस्टर्स मीट की ऐसी करें तैयारी ताकि विदेशी निवेशक हो आकर्षितः राज्यपाल

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। Big News Today उत्तराखंड के Governor of Uttrakhand राज्यपाल ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने का अच्छा माध्यम रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, उद्योग, कृषि क्षेत्र, हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का जिस तेजी से विस्तार हो रहा है, यह औद्योगिक जगत के लोगों को देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक निवेशक आए हमारी ऐसी तैयारियां होनी चाहिए।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने गुरुवार को राजभवन में दिसम्बर माह में प्रस्तावित Investors Meet इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों की स्थापना और निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं जिसके दृष्टिगत यहां देश-विदेश से निवेशक आना चाहते हैं।

फोटो-अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए राज्यपाल ले.ज.गुरमीत सिंह

 राज्यपाल ने कहा कि राज्य में निवेश बढ़े, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि हो एवं औद्योगिक वातावरण सृजन करने के साथ-साथ राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए इन्वेस्टर्स समिट की सोच सराहनीय है। उन्होंने अधिकारियों से अभी तक की तैयारियों के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। बैठक में एमडी सिडकुल रोहित मीणा ने प्रस्तावित समिट की कार्ययोजना और अभी तक की तैयारियों का प्रस्तुतिकरण दिया।

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, सचिव वित्त एस.एन. पांडे, क्षेत्रीय निदेशक सेबी अमित प्रधान, डीजीएम सेबी ज्ञानेंद्र नीरज, अपर सचिव एमएसएमई डी.के. तिवारी, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।