Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

Dehradun


सार्वजनिक स्थानों को ‘मयखाना’ बनाने वालों पर दून पुलिस की कार्रवाई
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा
पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर दी सख्त हिदायत
Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून(Big news today)। शराबियों की बारात लेकर एक बार फिर दून पुलिस की बस सेवा थाने पहुँची हैं। सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो 20 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर सख्त हिदायत दी। नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान किये गये। ऑपेरशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए की जा रही प्रभावी कार्यवाही।

सार्वजनिक स्थानों को ‘मयखाना’ बनाने वालों पर दून पुलिस की कार्रवाई रहेगी लगातार जारी”ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए आज रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड, तपोवन रोड, रायपुर बाजार आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान सर्वजिनिक स्थान पर शराब पीने वाले 20 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा नियमो का उल्लंघन करने पर कुल 45 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनयम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 11250 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *