Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त

Dehradun Uttarakhand






देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत भूमि विकास के विरुद्ध मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार जारी है।


इसी क्रम में प्राधिकरण ने शिमला बाईपास स्थित पित्थुवाला खुर्द क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। जांच में पाया गया कि लगभग एक बीघा भूमि पर सक्षम प्राधिकारी की अनुमति एवं स्वीकृत ले-आउट के बिना नियमों के विपरीत प्लॉटिंग एवं भूमि विकास कार्य किया जा रहा था।

निरीक्षण एवं जांच के उपरांत प्राधिकरण ने नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की।
प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग, कॉलोनी विकास अथवा निर्माण गतिविधियों को किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं दी जाएगी। अवैध निर्माण एवं भूमि विकास के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार प्रभावी ढंग से जारी रहेगा।