Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

IAS मामला: राम विलास यादव को भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल, एडीजे द्वितीय की अदालत में विजिलेंस ने किया था पेश, उधर हाईकोर्ट ने 19जुलाई को सरकार से मांगा ब्यौरा

Uttarakhand


Photo: अदालत से बाहर आते हुए राम विलास यादव

देहरादून( Big News Today)
भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे आईएएस अफसर रामविलास यादव को 14दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आज विजिलेंस ने यादव को गिरफ्तार करके एडीजे द्वितीय की अदालत में पेश किया था। राम विलास यादव के वकील ने अदालत में कहा कि जब वे जांच में सहयोग कर रहे हैं तो उनको गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए था।

आईएएस राम विलास यादव के खिलाफ आय से करीब 500 गुना से भी अधिक की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने का आरोप है। बुधवार को ही सरकार ने यादव को निलंबित किया था, उसके बाद वे विजिलेंस के मुख्यालय पहली बार अपना पक्ष रखने पहुंचे थे। उनसे करीब 10घण्टे से ज़्यादा समय तक विजिलेंस के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। विजिलेंस के निदेशक अमित सिन्हा ने बताया था कि यादव पूछताछ में आरोपों और विजिलेंस के पास मौजूद जांच में मिले दस्तावेजों का संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाए थे। आधीरात को ही विजिलेंस ने राम विलास यादव को गिरफ्तार कर लिया ठौर आज दिन में न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सुद्धोवाला जेल में भेज दिया गया है।

पीछले दिनों अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये राम विलास यादव हाईकोर्ट की शरण मे गए थे लेकिन वहां कोई राहत नहीं मिली। बताया जा रहा है कि 19जुलाई को हाईकोर्ट ने सरकार से इस पूरे मामले की जानकारी तलब की है।