Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“दस दिन की स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग के बाद कोटद्वार को मिल गए 30 हेरिटेज टूर गाइड”: सीमा शर्मा

Dehradun Delhi Pauri Garhwal Uttarakhand


कोटद्वार में दस दिवसीय निशुल्क हेरिटेज टूर गाइड ट्रेनिंग का आज समापन हुआ। समापन के अवसर पर हेरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षुओं को भाजपा के जिला अध्यक्ष बिरेन्द्र रावत, युवा मोर्चा अध्यसक शान्तनु, mkvn स्कूल के मालिक मयंक ने सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। मुंबई से ट्रेवल टूर के सयोंजक रवि गुसाई भी कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने ट्रैनीस को ट्रेवल टूर के टिप्स दिए. कोटद्वार में दस दिवसीय निशुल्क हेरिटेज टूर गाइड ट्रेनिंग का सफल आयोजन हुआ।

पर्यटन विभाग ने टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी स्किल काउंसिल (टीएचएससी) के माध्यम से युवाओं को हेरिटेज टूर गाइड का प्रशिक्षण दिया। अपर निदेशक पर्यटन विभाग पूनम चंद समापन समारोह ने ऑनलाइन जुड़कर प्रशिक्षुओं को बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं से ट्रेनिंग के सम्बन्ध में फीडबैक भी लिया। पूनम चंद ने बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न स्थलों का चयन किया गया है, जहां पर्यटकों की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर हेरिटेज टूर गाइड तैयार किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से हेरिटेज टूर की योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है, ताकि सैलानी यहां की धरोहर से भी परिचित हो सकें तथा इससे उन्हें नया अनुभव भी हासिल होगा। साथ ही उनकी सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर हेरिटेज टूर गाइड के रूप में कार्य करने वाले स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।

कोऑर्डिनेटर सीमा शर्मा ने बताया गत 10 दिनों से कोटद्वार के IHMS कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। प्रशिक्षण में वरिष्ठ पत्रकार मनोज ईस्टवाल , डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन सरकार पीजी कॉलेज, कोटद्वार के डॉ सोमेश बर्थवाल, डॉ मोहन कुकरेती, डॉ सुनीता नेगी, DFO लैंसडौन प्रभाग नवीन पंत , IHMS के डायरेक्टर एडमिन सुनील कुमार , IHMS की सीनियर फैकल्टी टीना जोशी एवं IITF, भारत सरकार की सुवरना द्वारा ट्रेनिंग सेशन लिया गया।

प्रशिक्षुओं को हेरिटेज टूरिज्म और हेरिटेज टूर गाइड की प्रस्तुति, व्यवहार, संचार, उत्तराखंड विरासत स्थल के रूप में तथा सतत और जिम्मेदार पर्यटन आदि विभिन्न पक्षों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को हेरिटेज साइट कण्वाश्रम एवं सनेह गांव का दौरा भी करवाया गया। ट्रेनिंग प्रोग्राम को सफल बनाने हेतु IHMS कोटद्वार एवं MKVN स्कूल कोटद्वार का विशेष सहयोग रहा। पर्यटन विभाग की इस ट्रेनिंग को समर्पित मीडिया सोसाइटी ने ट्रेनिंग पार्टनर के तौर पर धरातल पर उतारा।

कोटद्वार के युवाओं को रोजगार से जोड़ने में ट्रेनिंग भविष्य में बहुत सहायक साबित होगीं। कार्यक्रम में प्रत्यन के संजय नेगी, मुकुल राठी और समर्पित मीडिया सोसाइटी के पंकज शर्मा, कॉर्डिनेटर सीमा शर्मा मौजूद रहे