Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चुनाव में लीड करूंगा, मुख्यमंत्री तय होगा चुनाव के बादः हरीश रावत

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद पूर्व सीएम और कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि चुनाव मैं लीड करूंगा, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा ये चुनाव के बाद तय होगा।
इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हरीश रावत से दूरभाष पर संपर्क साधा था। दिल्ली का रुख करने से पहले रावत आश्वस्त दिखे और उनके सुर और रुख में नरमी रही। उधर, हाईकमान के बुलावे पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत तमाम नेता गुरुवार रात्रि दिल्ली पहुंच गए थे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले हरीश रावत के तेवरों ने कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान का जिम्मा संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री ने बीते रोज कई ट्वीट कर संगठन के मोर्चे पर असहयोग और नकारात्मक रुख पर हमला बोला था। साथ ही चुनाव प्रचार की रणनीति तय करने में फ्री हैंड नहीं मिलने का इशारा कर पार्टी को निशाने पर लिया था। रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने मौजूदा परिस्थितियों के लिए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को ही सीधे जिम्मेदार ठहरा दिया।