देहरादून (Big News Today) उत्तराखंड के शेर के नाम के नाम से चर्चित पूर्व मंत्री और नेता हरक सिंह रावत, पहले कांग्रेस से बीजेपी में रहे और अब फिर कॉंग्रेस में हैं। इन दिनों हरिद्वार सीट से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। डॉ. हरक सिंह रावत का खुद का और उनके समर्थकों का दावा रहता है कि राज्यभर की जनता उनको पसन्द करती है और वे उसी भरोसे पर विधानसभा की किसी भी सीट से जीतने का भरोसा रखते हैं। उनके समर्थक इसका दावा जिस फैन फॉलोइंग के दम पर करते हैं उसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है। डॉ. हरक सिंह रावत के नाम ये एक बीजेपी नेत्री की पाती बताई जा रही है। जोकि खुद पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की टीम ने उपलब्ध कराई है, इस पर किसी लिखने वाले का नाम नहीं है, लेकिन लिखे हुए मैटर से ये किसी महिला की तरफ से है जोकि बीजेपी में खुद बता रही है। हालांकि Big News today परिवार इस पाती की पुष्टि या घोषणा नहीं करता है।
आदरणीय सर सादर नमस्कार 🙏
लगभग पिछले 10,12 वर्षों के समाजिक जीवन में मैने इतना जो अच्छी तरह भांपा है कि आप हर संघर्ष सील इंसान के उत्साह वर्धन के लिए सदैव तत्पर रहते हैं,मैं कांग्रेस में भी रही तो आपकी कार्यशैली से हमेशा प्रभावित रही और आज भाजपा में भी हूं तो आपकी सोच और कार्यशैली से बेहद प्रभावित हूं,मुझे याद है केदारनाथ आपदा में आप आपदा में ग्रस्त लोगों को मदद पहुंचाने के लिए अपनी जान हथेली में रखकर घटना स्थल पर पहुंचे और विषम परिस्थियों में लोगों की जान बचाने का कार्य किया ! यही नही मैंने करोना काल में भी देखा कि आपने शिशु मंदिर में पढ़ाने वाले शिक्षकों का वेतन ना रुके इसके लिए अप्रत्याशित मदद की,आपने अंतिम वर्ग का चूल्हा जल सके इसके लिए सारे नियमों को ताक पर रखकर उनके घरों तक भोजन व्यवस्था के साथ ही उन्हें चिकित्सा सुविधा भी देने का कार्य किया ! ऐसे पिछले 12 वर्षों के अनगिनत किस्से हैं मेरे जहन में आपसे जुड़े,जिन पर मैं एक लेखिका बतौर पूरी किताब लिख सकती हूं, मैं भले ही अलग राजनीतिक दल से हूं मेरे विचार एक राजनीतिज्ञ के तौर पर आपसे भले ही भिन्न हो सकते हैं लेकिन जनसेवा के रूप में मैं जब आपके व्यक्तित्व को देखती हूं तो मुझे आदरणीय नितिन गडकरी जी की याद आ जाती है !
आप वास्तव में अपनी पॉवर का इस्तेमाल हमेशा अंतिम वर्ग की सेवा के लिए करते हैं, मैं मानती हूं कि शत प्रतिशत खूबी इस दुनिया में किसी इंसान में नही हो सकती,लेकिन आज किसी के समय में हरेक व्यक्ति आप जैंसा निस्वार्थ मदद नही कर सकता !
आप आमजन की सेवा के लिए अपनी राजनीति भी दाव पर लगा देते हैं,मैने देखा है आप दलगत राजनीति से हटकर जनसेवा में ज्यादा विश्वास रखते हैं और यही कारण है कि आज इस फिल्म के उद्घाटन समारोह में आपने सिर्फ ये सोचकर अपना बहुमूल्य समय दिया कि पहाड़ की संस्कृति भी बची रहे,और गढ़वाली फिल्म में काम करने वाले कलाकारों का घर भी ठीक से चल सके !
आपकी इस सोच को सलाम !!


