Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

‘ हर घर तिरंगा अभियान ‘ का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ , पीएम मोदी की पहल पर पहली बार भारत में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है – सीएम धामी

Uttarakhand


देहरादून ( Report By- Faizan khan)

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर इस बार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ संचालित किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिबन काटकर ‘ हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की ।

भाजपा मुख्यालय में अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक हुई।बैठक में प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय प्रवक्ता  सविंद पात्रा  एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को सभी समझ रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सभी का कर्तव्य है कि हम देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले ज्ञात-अज्ञात महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखें।