Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हल्द्वानी हिंसा पुलिस ने 25 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: हल्द्वानी हिंसा के बाद बनभूलपुरा इलाकों को छोड़कर अन्य क्षेत्र से कर्फ्यू हटा दिया गया है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। इस दौरान पुलिस ने 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी और उपद्रवियों के पास से मिले मोबाइल वीडियो की मदद से 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात तमंचे, 54 कारतूस बरामद किए। इन्हीं में से 12 उपद्रवियों से बनभूलपुरा थाने से लूटे गए 99 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ दंगा करने, डकैती करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इन 12 उपद्रवियों से बनभूलपुरा थाने से लूटे गए 99 कारतूस जिसमें 7.62 के 67 और नाइन एमएम के 32 कारतूस बरामद किए गए। इन्हीं लोगों ने थाना भी फूंका था। कहा कि मुकदमा संख्या 22 में छह उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो तमंचे 11 कारतूस बरामद किए हैं। कहा कि नगर निगम के चालक की ओर से लिखाए गए मुकदमें में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। लगातार दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।