Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कनिष्ठ अभियंता संविदा उत्तराखंड समिति लोक निर्माण विभाग की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार 15 वें दिन भी जारी

Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कनिष्ठ अभियंता संविदा उत्तराखंड समिति लोक निर्माण विभाग की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार 15 वें दिन जारी रही । सरकार की उदासीनता से सभी अभियंताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है ।

इसी क्रम में अभियंताओं द्वारा सरकार को चेताने के लिए दि० 30 नवंबर को विशाल अभियंता आक्रोश रैली स्थान- परेड ग्राउंड से सचिवालय रैली निकाली गयी। सचिवालय पहुँचते ही अपर सचिव अतर सिंह द्वारा अध्यक्ष(सूरज डोभाल) सहित ३ (रामा रावत, प्रियंका, पूजा जोशी) अभियंताओं को वार्ता के लिए बुलाया गया जिसमें उनके द्वारा कनिष्ठ अभियंताओं के प्रस्ताव को सरकार के समक्ष रखने को कहा गया व इसी के साथ रैली को सम्पन्न करने का आग्रह किया गया. व अभियंतओं द्वारा इसी आश्वसन पर रैली सम्पन्न करते हुए सभी कनिष्ठ अभियंताओं द्वारा एकता बिहार धरना स्थल पर एकत्रित होकर अनिश्चित क़ालीन धरने में प्रतिभाग किया गया… ससमय माँग पूर्ण न होने पर धरना अनिश्चित क़ालीन तक रहेगा